फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi court employee drown in latifshah beer in chandauli who came for picnic with friends

Chandauli: लतीफशाह बीयर में डूबा वाराणसी कोर्ट का कर्मचारी, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था

Sat, 22 Jul 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jul 2023 06:40 PM IST
सार

चंदौली स्थित लतीफशाह बीयर में नहाने के दौरान शनिवार को वाराणसी के दीवानी न्यायालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव (28) डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। घंटों तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन
Varanasi court employee drown in latifshah beer in chandauli who came for picnic with friends
लतीफशाह बीयर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली स्थित लतीफशाह बीयर में नहाने के दौरान शनिवार को वाराणसी के दीवानी न्यायालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सौरभ श्रीवास्तव (28) डूब गया। घंटों तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती पंचकोशी निवासी सौरभ श्रीवास्तव अपने साथ काम करने वाले पांच दोस्तों के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने लतीफशाह बीयर आया था। सभी बीयर के मुख्य जलाशय में नहाने लगे। इस दौरान सौरभ गहरे पानी में जाने से डूब गया। सौरभ के डूबने से उसके चारों दोस्त शोर मचाने के साथ ही रोने लगे। जिससे वहां पिकनिक मनाने आए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही चकिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सौरभ की तलाश कराई गई लेकिन कई घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। सूचना सौरभ के परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  पुलिस क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि बीयर में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed