फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Utkarsh, namrata and vinay topped in painting competition

चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कर्ष, नम्रता और विनय अव्वल

Sun, 03 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Utkarsh, namrata and vinay topped in painting competition
पीडीडीयू नगर। भारतीय स्वरोगार प्रशिक्षण संस्था की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर 14 से 20 अप्रैल के मध्य आयोजित ऑनलाइन चित्रकारी प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतियोगिता में उत्कर्ष, नम्रता और विनय अपने वर्ग में अव्वल रहे।
विज्ञापन

संस्था के सचिव शरद प्रताप राव ने बताया कि ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉक डाउन की वजह से घर में बैठे छात्र-छात्राओं को कुछ करने का मौका मिले और वे पेंटिंग के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शित कर सकें। प्रतियोगिता में चंदौली ,वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सीतापुर, प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, कानपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के 255 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को तीन वर्ग पांच से 12 वर्ष, 13 से बीस और 21 वर्ष से अधिक आयु में बांट कर प्रतियोगिता कराई गई। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के डॉ. गौरव राव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 5 से 12 वर्ष आयु वर्ग में लखनऊ के उत्कर्ष प्रताप सिंह प्रथम, मिर्जापुर के विशाल सिंह द्वितीय और चंदौली के अमित तृतीय रहे। चंदौली के आयुषि को सांत्वना पुरस्कार मिला। 13 से 20 वर्ष की आयु वर्ग में भदोही की नम्रता, चंदौली के इंद्रजीत कुमार और लखनऊ की मिहिर, 21 वर्ष से अधिक में आयु वर्ग में लखनऊ के विनय गौर, सीमा राज और प्रयागराज के रचना को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता कराने में महेंद्र कुमार, अरुण कुमार, विमल राव, मुकेश कुमार, आरके भारती, अरुण कुमार मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, विशाल प्रताप राव, राजेंद्र कुमार सोनकर, जयप्रकाश, राजेश राव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed