{"_id":"6aca9e0b2a21902c8c09d84b","slug":"uncle-beaten-to-death-with-sticks-over-land-dispute-aunt-injured-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156000-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जमीन की रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर चाचा की हत्या, चाची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जमीन की रंजिश में लाठी-डंडे से पीटकर चाचा की हत्या, चाची घायल
विज्ञापन
संग्राम, फाइलफोटो
बबुरी। अंधविश्वास और पैतृक जमीन की पुरानी रंजिश में शुक्रवार को शाहपुर गांव में देर शाम चाचा-भतीजे के परिवार आमने-सामने आ गए। आरोप है कि भतीजे प्यारे ने अपने बेटे जितेंद्र के साथ मिलकर चाचा संग्राम (65) और उनकी पत्नी माया (55) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संग्राम की शनिवार को सुबह वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई, जबकि माया का इलाज चल रहा है। बबुरी थाने की पुलिस ने माया की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है।
संग्राम और उनके भतीजे प्यारे के बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा। जमीन के बंटवारे और उसे बेचने की बात पर दोनों पक्षों में मतभेद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार की शाम जमीन बेचने के संबंध में बातचीत के लिए प्यारे और जितेंद्र ने संग्राम को गांव के बीच स्थित कुएं के पास बुलाया था। संग्राम अपनी पत्नी माया के साथ वहां पहुंचे। विवाद बढ़ने पर प्यारे और जितेंद्र ने संग्राम और माया पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोटें लगने से संग्राम अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने संग्राम को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां शनिवार को सुबह इलाज के दौरान संग्राम की मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
एक महीने पहले हुई थी भैंस की मौत
मामले में जमीन विवाद के अलावा भूत-प्रेत की आशंका की बात भी सामने आई है। प्यारे की मां सोमरा ने बताया कि विपक्षी के परिवार को शक था कि संग्राम उन पर भूत-प्रेत करा रहा है। करीब एक महीने पहले प्यारे की भैंस मर गई थी। प्यारे के परिवार का दावा है कि दस दिन पहले जितेंद्र को खेत में किसी अदृश्य शक्ति ने उठाकर पटक दिया था। इन घटनाओं को वे भूत-प्रेत से जोड़कर प्यारे पर शक करने लगे थे। पुलिस जमीन विवाद को घटना की वजह मान रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट
माया बोलीं- शिकायत थी तो हमसे बात करते
संग्राम की पत्नी माया ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से उनके परिवार पर भूत-प्रेत कराने का आरोप लगाया जा रहा था। यदि उन्हें कोई शिकायत थी तो हमसे बातचीत करते। इस तरह विवाद बढ़ाने की क्या जरूरत थी। माया ने बताया कि शुक्रवार को उन पर हमला किया गया। इस उनके पति की मौत हो गई। संग्राम के तीन बेटे संजय (34), बृजेश (28) और रामाशीष (24) बाहर रहकर काम करते हैं।
-- -- -- -- -- --
कोट--
जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें संग्राम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। - अरुण सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर।

कोट