फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ump canal embankment broken

पंप कैनाल का तटबंध टूटा, पांच सौ बीघे गेहूं की फसल जलमग्न

Tue, 23 Feb 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
ump canal embankment broken
नियामताबाद। सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार की देर रात नरायनपुर पंप कैनाल का तटबंध टूटने से किसानों की करीब पांच सौ बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रात में ही मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिले में सिंचाई के लिए नरायनपुर पंप कैनाल का निर्माण कराया गया है। इससे क्षेत्र के गांवों के किसानों के फसल की सिंचाई होती है। रविवार की देर रात नियामताबाद विकास खंड के ख्यालगढ़ गांव के पास कुलावा संख्या 82 पर तटबंध टूट गया। इससे करीब पांच सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। देर रात ही विभागीय अधिकारियों ने पंप कैनाल को बंद कराया। वहीं अधिनस्थों व पुलिस टीम के साथ अधिशासी अभियंता मनोज सिंह भी पहुंचे। यहां 50 से अधिक मजदूरों और जेसीबी की मदद से तटबंध को बांधने का कार्य शुरू कराया गया। अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि कुलावा के पास ग्रामीण अपने पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने के लिए आते हैं। पशुओं के आने जाने से तटबंध कमजोर हो गया था, इसके कारण टूट गया। उसकी मरम्मत करा दी गई है। पानी से हुए फसलों के नुकसान का आकलन सिंचाई विभाग की राजस्व टीम कर रही है। खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed