फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   two safai karmi suspended in chandauli

दो सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने किया निलंबित

Tue, 21 Apr 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
two safai karmi suspended in chandauli
चंदौली। शासन ने लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग की जिम्मेदारी है। परंतु चकिया ब्लाक के भभौरा और करवदिया में जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर डीपीआरओ ने दोनों गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही अपर पंचायतीराज अधिकारी को एक सप्ताह में जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चकिया ब्लाक के भभौरा गांव में साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखने के लिए पंचायतीराज विभाग ने सफाई कर्मी मुरेश यादव को तैनात किया है। लेकिन पिछले दिनों अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मुरेश कुमार गांव में नहीं मिले और चारों तरफ गंदगी का आलम देख अधिकारियों ने मामले से डीपीआरओ को अवगत करा दिया। वहीं चकिया के करवदिया गांव में भी अधिकारियों को यही हालत देखने को मिली और सफाई कर्मी घनश्याम यादव भी गांव में मौजूद रहे। अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने मंगलवार को दोनों सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया कि दोनों सफाई कर्मियों को चकिया ब्लाक मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है और अपर पंचायतीराज अधिकारी को जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed