फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two people died due to drowning in Ganga and check dam

Chandauli News: गंगा और चेकडैम में डूबने से दो लोगों की मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two people died due to drowning in Ganga and check dam
पीडीडीयू नगर/धानापुर/कमालपुर। जिले में मंगलवार को गंगा नदी और चेकडैम में डूबने से बालक समेत दो लोगों की जान चली गई। धानापुर क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर परिजनों के साथ गंगा स्नान करते समय बालक की मौत हो गई। वहीं, नौगढ़ के बाघी गांव में चैकडैम पर पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कमालपुर कस्बा निवासी सत्येंद्र कुमार उर्फ बबलू अपनी पत्नी ओमलता और पुत्र संस्कार (9) के साथ देव उठावनी एकादशी को धानापुर के नरौली घाट पर गंगा स्नान करने गया था। भोर में तीनों ने स्नान किया और बाहर निकल आए। इसी बीच संस्कार दोबारा नहाने लगा। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर बबलू और उसकी पत्नी ने शोर मचाया। इस मौके पर मौजूद मल्लाहों ने संस्कार को बाहर निकाला लेकिन तब तक बालक अचेत हो गया था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संस्कार चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह सेंट जोसेफ कमालपुर में तीसरी कक्षा का छात्र था। वहीं, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि बालक के डूबने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

वहीं, नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव में सुबह चेकडैम पर घूमते समय पैर फिसलने से गांव निवासी राकेश कुमार (28) गहरे पानी में गिर गया। गांव के युवकों ने काफी मशक्कत कर राकेश को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चेकडैम में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed