फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of Goddess Lakshmi through the recitation of Sri Sukta.

Chandauli News: श्रीसूक्त के पाठ से हुई मां लक्ष्मी की आराधना

Sun, 27 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Lakshmi through the recitation of Sri Sukta.
पीडीडीयू नगर के जटिया धर्मशाला में मां लक्ष्मी के आरती में शामिल लोग। संवाद - फोटो : credit
पीडीडीयू नगर। जटिया धर्मशाला स्थित याज्ञेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार रात मां लक्ष्मी की विशेष पूजा और आरती हुई। आचार्य अमित पुरोहित ने माता का शृंगार कर विधिवत आरती उतारी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि माता लक्ष्मी की पूजा के बाद श्रीसूक्तम् का पाठ किया जाता है। शाम छह से रात नौ बजे तक महिलाएं भजन-कीर्तन करती हैं। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण होता है। मंदिर परिसर में श्रीयंत्र भी स्थापित किया गया है। पाठ का समापन चार अक्तूबर को जीवित्पुत्रिका अष्टमी के दिन होगा।
विज्ञापन

आयोजन के मुख्य आयोजक जय प्रकाश शर्मा उर्फ मुन्ना गुरु हैं। राहुल तिवारी, कृष्णकांत नायर और शशिभूषण शास्त्री सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान दिवाकर मिश्रा, शिव कुमार पप्पू, अजय राय गांगुली, विजय सेठ, अंकित गुप्ता, सूरज मोदनवाल, दीपक ओझा, विवेक रस्तोगी, चंदन विश्वकर्मा, शुभम पांडेय, राहुल मिश्रा, आयुष जायसवाल और आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed