फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vandana and Sangeeta won medals in wrestling.

Chandauli News: कुश्ती में वंदना और संगीता ने जीते पदक

Sun, 27 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Vandana and Sangeeta won medals in wrestling.
देवरिया में आयोजित प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक विजेता नौगढ़ की वंदन - फोटो : credit
नौगढ़। देवरिया में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में चंदौली की वंदना और संगीता ने पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ की चार खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इनमें वंदना ने कांस्य और संगीता ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में वंदना ने कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-17 वर्ग में संगीता ने रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर, चंदौली की प्रशिक्षु हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से जिले के अन्य कुश्ती खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ेगा। वहीं कोच रामजनम यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed