फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two brothers died after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत

Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died after being hit by truck
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर तालाब पुलिया के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इसमें फगुइयां गांव निवासी गोकुल (18) की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि छोटे भाई आशुतोष (11) ने भी निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। वहीं उसके चाचा अनिल कुमार (25) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों व शुभचिंतकों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां गांव निवासी अनिल कुमार अपने भतीजे गोकुल व आशुतोष को बाइक पर बैठाकर सैयदराजा क्षेत्र के सेरुका गांव में निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहा था। बाइक जैसे ही हाईवे पर भगवानपुर तालाब पुलिया के पास पहुंची, वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। गोकुल को गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल और आशुतोष घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजन भी भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने अनिल को जिला अस्पताल और आशुतोष को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आशुतोष ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि चाचा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोंनो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उनके करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां गांव निवासी अभिमन्यु मुख्यालय स्थित बिजली विभाग में बड़े बाबू पद पर कार्य है। अभिमन्यु के चार बेटे गोकुल, अमन, अंशुमान व सौरभ थे। चार पुत्रों में गोकुल सबसे बड़ा था जो अपने चाचा अनिल और छोटे भाई आशुतोष के साथ सेरूका गांव जा रहा था। गोकुल की भगवानपुरा के पास नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई और वही चाचा अनिल व भाई आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे यह जानकारी पिता अभिमन्यु को हुई तो उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पिता और परिवार के लोगों के करुण रुदन से पोस्टमार्टम हाउस का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी होने पर पूर्व सांसद रामकिशुन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जहां पर मृतक के पिता अभिमन्यु व परिजनों को ढांढस बंधाया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ ने घटना को जिला प्रशासन की लापरवाही बताया। घटना के बाद लोगों ने विभागीय लापरवाही पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना रहा कि हाईवे पर कई दुर्घटनाबाहुल्य स्थल हैं, भगवानपुर तालाब पुलिया भी इसमें शामिल है लेकिन राजमार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां सुधार की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। इससे दुर्घटनाओं में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed