{"_id":"67bf6428acbce327840f37d8","slug":"tte-checking-passengers-tickets-in-train-turned-out-to-be-fakewas-flaunting-his-power-using-someone-else-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : ट्रेन में यात्रियों के टिकट चेक कर रहा टीटीई निकला फर्जी, दूसरे की आईडी पर झांड़ रहा था रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : ट्रेन में यात्रियों के टिकट चेक कर रहा टीटीई निकला फर्जी, दूसरे की आईडी पर झांड़ रहा था रौब
Thu, 27 Feb 2025 12:27 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:27 AM IST
सार
ट्रेन में भीड़ के बीच एक अलग मामला पीडीडीयू नगर से सामने आया है। यहां से मुंबई जा रही ट्रेन में टीटीई ही फर्जी निकल गया। दूसरे की आईडी लेकर टिकट चेक कर रहा था। जनता ने पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना से सीएसटी (मुंबई) जा रही अप सुविधा एक्सप्रेस में यात्रियों से टिकट चेकिंग के नाम पर पैसे वसूल रहे व्यक्ति को ट्रेन में ड्यूटीरत टिकट परीक्षकों ने पकड़ लिया। पैसा वसूल रहा व्यक्ति दानापुर मंडल के टीटीई का आईडी, टिकट बुक आदि लेकर चल रहा था। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर जीआरपी ने फर्जी टीटीई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पटना से सीएसटी जा रही सुविधा एक्सप्रेस में ड्यूटीरत रेलवे बोर्ड के चल टिकट परीक्षक संजीव कुमार स्लीपर कोच में पहुंचे तो टिकट चेक कर रहे टीटीई पर शक हुआ। उसे पकड़ कर जांच की तो नेम प्लेट पर उसका नाम संकल्प स्वामी दानापुर डिवीजन अंकित था। उसके गले में आईडी लटका था और ईएफटी, एक्सेज फेयर टिकट बुक भी था।
विज्ञापन
जब विभाग के बारे में पूछताछ की गई तो वह सही जानकारी नहीं दे पाया। रेलवे बोर्ड के चल टिकट परीक्षक ने इसकी सूचना पीडीडीयू जंक्शन के कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या छह पर बुधवार की शाम चार बजे पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने वहां पहुंचकर फर्जी टीटीई को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पीडीडीयू जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी टीटीई बिहार के खगड़िया निवासी मृत्युंजय है। आरोपी ने एमबीए की पढ़ाई की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसके पास संकल्प स्वामी की आईडी, ईएफटी, एक्सेज फेयर टिकट बुक आदि कैसे पहुंची, इसकी जांच की जाएगी।