{"_id":"66d9ef7e82451636b1078779","slug":"truck-ran-over-boy-in-chandauli-driver-fled-leaving-vehicle-chaos-among-family-members-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया घर का इकलौता चिरागः स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंदा, वाहन छोड़कर चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया घर का इकलौता चिरागः स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंदा, वाहन छोड़कर चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 05 Sep 2024 11:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:21 PM IST
सार
Chandauli News: बेटे की मौत की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद पूरा परिवार बेसुध हो गया। मां और पिता बेटे की लाश से लिपटकर रो रहे थे। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुग़लसराय जलीलपुर चौकी अंतर्गत डांडी गांव के समीप गुरुवार की रात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मार हो गई। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुग़लसराय थाना क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी आलोक त्रिपाठी का पुत्र श्रेयांश (22) किसी कार्य से मुगलसराय गया था और रात को वापस अपने घर आ रहा था जैसे ही वह डांडी गांव के समीप पहुंचा पीछे से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। इसके बाद ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया आसपास के लोगों दौड़कर ट्रक को पकड़ा।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना जलीलपुर चौकी को दी जलीलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन
वही ट्रक को कब्जे में लेकर जलीलपुर चौकी ले आई और अगली कार्रवाई में जुट गई।
बुझ गया घर का चिराग
मृतक श्रेयांश त्रिपाठी स्नातक का छात्र था और अपने माता-पिता एकमात्र पुत्र था। उसकी बड़ी बहन संभवि त्रिपाठी है। पिता आलोक पड़ाव बहादुरपुर रोड पर यूनियन बैंक के मिनी बैंक खोले हुए हैं। बेटा पढ़ाई के बाद पिता के कार्यों में हाथ बंटाता था। मां आंगनबाड़ी में कार्य करती थी बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। मां बार बार बेहोश हो जा रही थी। पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।