फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck collided with electric wire hanging in the market

Chandauli News: बाजार में लटक रहे बिजली के तार से टकराया ट्रक

Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with electric wire hanging in the market
विद्युत उपकेंद्र से चतुर्भजपुर बाजार के बीच लटक रहे बिजली के तार से बुधवार को एक ट्रक टकरा गया। गनीमत है कि इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद थी। दुकानदारों ने बताया कि तार बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जेई अरविंद कुमार ने बताया कि लाइनमैन को भेजकर लटके तार को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर स्टेशन नाम बोर्ड पट्टिका के समीप से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जय प्रकाश चौधरी उर्फ बड़ा निवासी वार्ड नं. 24 मोहल्ला काजीपुरा धर्मशाला रोड थाना टाउन जिला रोहतास का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने वसूले 14.92 लाख
पीडीडीयू नगर। बिना हेलमेट के बाइक और बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने नगर में दो दिनों तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 14.92 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। यातायात प्रभारी निरीक्षक रामप्रीत यादव ने बताया कि पीडीडीयू नगर से पड़ाव के बीच की गई जांच के दौरान दो दिनों में बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने पर 773 लोगों का चालान किया गया। उनसे 13 लाख 54 हजार पांच सौ रुपये वसूले गए। बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर 72 वाहनों का चालान कर एक लाख 14 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख वसूले, 12 की बिजली काटी
पीडीडीयू नगर। धानापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हिंगुतरगढ़ और रमौली उपकेंद्र के प्रभुपुर में बुधवार को बिजली विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। 12 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। उनसे एक लाख रुपये की वसूली की गई। अवर अभियंता घनश्याम प्रसाद ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। बगैर भुगतान के दोबारा बिजली जोड़ने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। संवाद
संपादन- धनंजय
बाइट- 696

---------------------------
अधेड़ के शव की नहीं हो सकी शिनाख्तअधेड़ के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित धर्मशाला रोड में बुधवार की सुबह 55 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे गये। बाद में उन्होंने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। संवाद
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 456

---------------------------

गंगा में उतराया मिला युवक का शवगंगा में उतराया मिला युवक का शव पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रौना गांव के समीप बुधवार की शाम युवक का शव गंगा में उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने की कोशिश की लेकिन युवक पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसारयुवक की आयु तीस वर्ष रही होगी। युवक ने सिर्फ अंडरवियर पहन रखा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत हुई होगी। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने कहा कि गंगा में युवक का शव मिला है। युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। संवाद
---------------------------------------
रिपोर्ट और संपादन कृष्ण मुरारी मिश्र
---------------------------
घर जा रहे युवक का बदमाशों ने छीना मोबाइलदेर शाम की दो छोटी खबरों की फाइल
--------------------------------- 01.घर जा रहे युवक का बदमाशों ने छीना मोबाइल पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर कम्हरिया निवासी अजय का पचोखर पुलिया से चंदाइत नहर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद बदमाश भाग गए और देखता रह गया। अजय ने बबुरी थाने में इसकी शिकायत की।थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।संवाद
-------------------------- 02.लॉन के बाहर खड़ी बाइक चोरी पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के गोरखी ग्राम निवासी शिवनंदन विश्वकर्मा देर शाम रामलाल शर्मा की पुत्री की शादी में पांडेपुर बाजार एक लॉन में गए थे। करीब आठ बजे लॉन के बाहर बाइक खड़ी कर वे अंदर चले गए। बाहर निकलकर देखा तो बाइक गायब थी।उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed