फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tripura Sundari Express was delayed by 21 hours and Haridwar-Rajgir Special was delayed by 10 and a half hours

Chandauli News: त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस 21 घंटे और हरिद्वार-राजगीर स्पेशल साढ़े 10 घंटे रही लेट

Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tripura Sundari Express was delayed by 21 hours and Haridwar-Rajgir Special was delayed by 10 and a half hours
पीडीडीयू नगर। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पूर्वोत्तर राज्यों में हो रही तेज बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ट्रेनें घंटों देर से आ रही हैं। ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस 21 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

शनिवार को डाउनलाइन पर देहरादून से हावड़ा जा रही कुंभ एक्सप्रेस तीन घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। वहीं अगरतला-मुंबई एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 घंटे लेट रही। योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे,जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और नंदन-कानन एक्सप्रेस एक घंटे, पटना-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। वहीं भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, आगरा कैंट-कोलकाता विकली एक्सप्रेस सवा घंटे, दरभंगा-मैसूर स्पेशल फेयर समर स्पेशल डेढ़ घंटे, हरिद्वार-राजगीर स्पेशल साढ़े 10 घंटे लेट रही। इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, उधना-धनबाद स्पेशल फेयर पांच घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed