फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   triangular fight for the post of president

Chandauli News: के अध्यक्ष पद पर त्रिकोणात्मक लड़ाई

Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
triangular fight for the post of president
चंदौली। मुख्यालय स्थित सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इससे चुनाव में काफी रोचकता आ गई है। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणात्मक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई होगी। वहीं महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशियों के होने से कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

सदर कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बीते दिनों हुए नामांकन में अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पर पांच और उपाध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों ने वरिष्ठ समिति के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों के वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन किसी भी प्रत्याशी के नाम वापस नहीं लेने से अध्यक्ष पद पर डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार दीक्षित एवं राकेश रत्न तिवारी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार व लवकुश कुमार पटेल आमने-सामने ताल ठोक रहे हैं। महामंत्री पद पर अनिल कुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय, गौरव सिंह, हरिंद्र प्रताप सिंह व रामकृत के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। चुनाव होने हैं। चुनाव संचालन समिति के सदस्य चंद्रमौलि उपाध्याय ने बताया 20 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान के बाद उसी दिन शाम को मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतों की गिनती के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष आजीवन सदस्य और सामान्य सदस्यों को मिलाकर कुल 2979 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed