फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The four-day state-level Wushu competition kicks off today.

Chandauli News: चार दिवसीय प्रदेशीय वुशू प्रतियोगिता का आज होगा आगाज

Wed, 23 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The four-day state-level Wushu competition kicks off today.
प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिए दुल्हन की तरह सजा सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज। संवाद
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैयदराजा में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित होने वाली चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के नौ मंडलों से करीब 250 खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने विभिन्न समितियों का गठन कर 40 शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में सासाराम के एडीजे प्रथम राघवेंद्र राय, पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रकाश सिंह और अमरनाथ सिंह शामिल होंगे। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैयदराजा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों व शिक्षकों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रतियोगिता के लिए टीमों के आगमन, पात्रता एवं अभिलेखों की जांच, उद्घाटन समारोह, आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं जलपान, तकनीकी व्यवस्था, चिकित्सा, अनुशासन, साफ-सफाई, वित्तीय प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण और समापन समारोह के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। सभी समितियों को खिलाड़ियों और टीमों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तकनीकी समिति की जिम्मेदारी संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह को सौंपी गई है। चिकित्सा समिति में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैयदराजा के शिक्षक एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है। शारीरिक शिक्षक डॉ. भरत भूषण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के आगमन, ठहरने, भोजन, खेल स्थल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

मेरठ और सहारनपुर मंडल की टीमें पहुंचीं
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह मेरठ और सहारनपुर मंडल की टीमें कॉलेज परिसर में पहुंच चुकी हैं। वहीं बुधवार सुबह मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी मंडल की टीमों के पहुंचने की संभावना है।
इनसेट

तीन रेलवे स्टेशनों पर चार-चार शिक्षकों की ड्यूटी
सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज में चार दिवसीय प्रदेशीय वुशू प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों, कोच व शिक्षकों की सहूलियत के लिए तीन रेलवे स्टेशनों पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। खेल शिक्षक डॉ. भरतभूषण सिंह ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन, बनारस और वाराणसी कैंट स्टेशन पर चार-चार शिक्षकों की तैनाती की गई है। टीमों को स्टेशन से रिसीव कर सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है।

कोट----
प्रदेशस्तरीय वुशू प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो, इसके लिए समितियां बनाकर सबको जिम्मेदारी सौंप दी गई है। -धर्मेंद्र कुमार, डीआईओएस, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed