फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   16 wrestlers selected for the divisional wrestling team.

Chandauli News: मंडलीय कुश्ती टीम के लिए 16 पहलवान चयनित

Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
16 wrestlers selected for the divisional wrestling team.
लौंदा में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। खेल विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से तीन से पांच अक्तूबर तक इटावा में जूनियर बालक वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली वाराणसी मंडल की टीम के लिए मंगलवार को चंदौली के पहलवानों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल लौदा स्थित डॉ. सुधीर सिंह प्रशिक्षण कुश्ती केंद्र में कराया गया। ट्रायल में करीब 150 पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। ट्रायल में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दांव-पेच का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मंडलीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। फ्री स्टाइल के 57 किग्रा में हरेंद्र चौहान, 61 किग्रा में विकास यादव, 65 किग्रा में सुरेंद्र, 70 किग्रा में अखिलेश यादव, 74 किग्रा में विकास कुमार, 79 किग्रा में अमित यादव, 86 किग्रा में निखिल कुमार, 92 किग्रा में गुलशन यादव, 97 किग्रा में किशन चौबे और 125 किग्रा में अंकित यादव का चयन हुआ। वहीं, ग्रीको रोमन के 55 किग्रा में लकी, 60 किग्रा में पवन, 63 किग्रा में विशेष, 67 किग्रा में आशू कुमार चौहान, 72 किग्रा में विशाल और 77 किग्रा में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडलीय टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन

चयन ट्रायल के दौरान चंदौली कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीरज यादव, राष्ट्रीय पहलवान शिवभजन, मनीष यादव, विनोद यादव, एनआईएस कोच चंदन यादव, राष्ट्रीय पहलवान बबलू आदि मौजूद रहे। खेलो इंडिया के कुश्ती प्रशिक्षक रामजनम यादव की देखरेख में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed