{"_id":"6ab2e51ba0abca8aea0a5957","slug":"bojh-team-dominates-in-kabaddi-majhgawan-team-dominates-in-kho-kho-chandauli-news-c-189-1-chl1002-155002-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कबड्डी में बोझ और खो-खो में मझगांवां की टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कबड्डी में बोझ और खो-खो में मझगांवां की टीम का दबदबा
विज्ञापन
नौगढ़ के रीठिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत
नौगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रीठिया के मैदान में आयोजित की गई। इसमें बोझ और मझगांवां के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कन्नौजिया ने किया। कबड्डी के बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बोझ संकुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मझगांवां संकुल उपविजेता रहा।
बालिका वर्ग में भी बोझ संकुल विजेता रहा और मंगरही संकुल ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। खो-खो के बालक वर्ग में मझगांवा संकुल विजेता और अमदहा संकुल उपविजेता रहा। वहीं, बालिका वर्ग में भी मझगांवां संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमदहा संकुल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विजेता टीमों और खिलाड़ियों को बीडीओ नौगढ़ ने पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दाैरान कृष्ण नंदन मिश्रा, लाल बहादुर, अरुण सिंह, सादिक मोहिउद्दीन, नीरज सिंह, महेश तेंदुलकर, नंदलाल सिंह, सुरेश यादव, सुभाष यादव आदि थे।