फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traumatic death of a young man who entered the tractor out of the tractor

ट्रैक्टर के बाहर निकली सरिया घुसने से युवक की दर्दनाक मौत

Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Traumatic death of a young man who entered the tractor out of the tractor
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के केराडीह गांव के पास चकिया-चंदौली मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी सरिया घुसने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली के गढ़वा गांव निवासी शेखर (25) गांवों में घूम-घूमकर बाइक द्वारा वाशिंग पाउडर बेचता था। बृहस्पतिवार की शाम को वह वापस घर लौट रहा था। वापसी में केराडीह गांव के पास पहुंचा तो उसके आगे एक ट्रैक्टर ट्राली सरिया लादकर जा रहा था। ट्रैक्टर के चालक ने सरकार की ओर से जारी नियम के अनुसार सरिया के निकले सिरे पर लाल कपड़ा नहीं बांध रखा था। इसके अलावा ट्रैक्टर के पीछे की लाइट भी नहीं जल रही थी। अंधेरा होने के कारण शेखर को ट्रैक्टर से बाहर निकली सरिया नहीं दिखी। इससे वह बाइक समेत सरिया से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर के बाहर निकली कई सरिया शेखर के शरीर में घुस गईं। सरिया सीने में घुसने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रोक कर सरिया में फंसे शव को बाहर निकाला। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों में रोना-पीटना मच गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर/चकिया। केराडीह गांव के पास सरिया धंसने से युवक शेखर की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इससे लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से जिलेभर की सड़कों पर सरिया, सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री लेकर वाहन चालक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं मगर इस पर किसी नजर नहीं होती है। इससे लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों में भी नाराजगी है। लोगों ने इस पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हो और लोगों की जान न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया नगर के कल्लू चौहान का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से ऐसे वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। रामसूरत कुशवाहा कहते हैँ कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध और खटारा वाहनों के साथ ही मनमाने तरीके से माल लादकर चालक सड़क पर चलते है। जिससे दुुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अजय कुमार गुप्ता ऐसे वाहन चालकों को सुरक्षा के इंतजाम के साथ सड़क पर चलने चाहिए। लेकिन मनमाने तरीके से वाहन चल रहे हैँ और पुलिस मौत रहती है। नगर के ही जितेंद्र कुमार का कहना है कि माल लदे वाहनों को रात में चलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देना चाहिए। दिन में चलने की अनुमति भी सुरक्षा के साथ मिलनी चाहिए।
परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी मालवाहक वाहन को बॉडी के अंदर माल लादकर गंतव्य की ओर जाने का नियम है। लेकिन कई मालवाहक वाहन जैसे ट्रैक्टर छोटे पिकअप, मालवाहक टेंपो पर माल को बाडी (ढाले) के बाहर लादकर माल भेजा जाता है। साथ ही दिन में लाल कपड़ा बांधने और रात में चमकने वाले पेपर को लगाना जरूरी होती है।
कोट... जनप्रतिनिधि
सरिया धंसने से युवक की मौत की घटना काफी दुखद है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐसे वाहन धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रहे हैं। विभाग को अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाए। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई हो जिससे आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। साधना सिंह, विधायक, पीडीडीयू नगर
वाहनों पर सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री या अन्य माल ले जाते समय वाहनों पर सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। जिससे सड़क पर आवागमन के दौरान किसी को परेशानी न हो। सरिया धंसने की युवक के मौत की घटना काफी दुखद है। पुलिस और प्रशासन को ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और कार्रवाई करने की जरूरत है। शारदा प्रसाद, विधायक, चकिया
कोट...अधिकारी
मृतक युवक के परिवार के लोगों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। चालक और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रेमचंद, एएसपी, चंदौली

किसी भी मालवाहक के बाडी (ढाले) के बाहर निर्माण सामग्री या अन्य सामान लादकर ले जाना नियम विरुद्ध है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। विजय प्रकाश सिंह, एआरटीओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed