फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Trauma center facility will be available till next year

Chandauli News: अगले साल तक मिलेगी ट्रामा सेंटर की सुविधा

Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Trauma center facility will be available till next year
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के महेवा गांव में हाईवे के किनारे ट्रामा सेंटर की सुविधा अगले साल तक मिलने लगेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुुकी है। 14.5 करोड़ की लागत से ट्रामा सेंटर का निर्माण एक सप्ताह में शुरू होने वाला है। इसका संचालन राजकीय मेडिकल कॉलेज, चंदौली से ही होगा। प्रदेश का आकांक्षात्मक जिला चंदौली चिकित्सा क्षेत्र में भी पिछड़ा हुआ है। नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाएं होती है लेकिन इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं है। ऐसी घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा भेजा जाता है। त्वरित इलाज नहीं मिलने के कारण घायलों की मौत भी हो जाती है। वहीं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी जिले में आधुनिक अस्पताल नहीं है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर 8 दिसंबर 2018 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने महेवा गांव में हाईवे के किनारे ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया था। इसके बाद कुछ दिनों तक काम हुआ। चहारदीवारी और एक कमरे का निर्माण हुआ लेकिन फिर काम बंद हो गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से फरवरी में सरकार ने 14.5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसका संचालन बाबा कीनाराम राजकीय मेडिकल कॉलेज करेगा। इसमें पांच बेड के आईसीयू समेत कुल दस बेड होंगे। ट्रॉमा सेंटर बनने से चंदौली ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के साथ बिहार के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed