फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transport: Special trains to run from Kolkata to Agra and Kanpur.

परिवहन: कोलकाता से आगरा, कानपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Tue, 21 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Transport: Special trains to run from Kolkata to Agra and Kanpur.
पीडीडीयू नगर। कोलकाता से कानपुर और आगरा कैंट जाने वालों की सुविधा के लिए रेलवे दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। 21 जुलाई से 30 सितंबर तक कानपुर सेंट्रल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल 23 जुलाई से 25 सितंबर तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता साप्ताहिक विशेष ट्रेन 21 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन फतेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्जापुर होते हुए 14:15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सासाराम, गया, गोमो, धनबाद, आसनसोल, होते हुए अगले दिन भोर में 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04158 साप्ताहिक विशेष 22 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से सुबह 07:25 बजे खुलेगी और नैहाटी, बैंडेल, वर्द्धमान, दुर्गापुर, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम होते हुए शाम 18:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल 23 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को आगरा कैंट से सुबह 03:40 बजे खुलेगी। यह ट्रेन टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर होते हुए दोपहर 14:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सासाराम, गया, धनबाद होते हुए अगले दिन भोर में 04:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 01912 स्पेशल ट्रेन कोलकाता से 24 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7:25 बजे खुलेगी। यह ट्रेन उसी दिन शाम 18:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर शनिवार की सुबह 8 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed