{"_id":"6aeb991fa2db4c9573059e3c","slug":"train-numbers-for-10-pairs-of-trains-will-change-their-superfast-status-will-also-be-withdrawn-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157267-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 10 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 10 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलेंगे, सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे ने जनवरी से सुपरफास्ट श्रेणी में चलने वाली दस जोड़ी अर्थात 20 ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों को अब एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा।
इनमें पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध और पटना-चंडीगढ़ एक्सप्रेस समेत तीन जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं। सुपरफास्ट का दर्जा समाप्त होने से यात्रियों को अब सुपरफास्ट शुल्क नहीं देना होगा, जिससे किराये में कमी आएगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एक से सात जनवरी के बीच अलग-अलग तिथियों से ट्रेनों के नए नंबर प्रभावी होंगे। इनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
पटना-चंडीगढ़ ट्रेन का नंबर 22355 बदलकर 13255 और वापसी में 22356 बदलकर 13256 होगा। राजगीर-नई दिल्ली ट्रेन का नंबर 12391 से 13291 और वापसी में 12392 से 13292 किया जाएगा। इस्लामपुर-नई दिल्ली ट्रेन का नंबर 20801 से 18633 और वापसी में 20802 से 18634 होगा। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी।
इसके अलावा दरभंगा-जालंधर सिटी ट्रेन का नंबर 22551 से 15541 और वापसी में 22552 से 15542 होगा। हावड़ा-धनबाद ट्रेन का नंबर 22387 से 13387 और वापसी में 22388 से 13388 किया गया है। मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन का नंबर 12557 से 15577 और वापसी में 12558 से 15578 होगा।
रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का नंबर 12545 से 15545 और वापसी में 12546 से 15546 किया जाएगा। पटना-रांची ट्रेन का नंबर 12365 से 13265 और वापसी में 12366 से 13266 होगा।
टाटानगर-कटिहार ट्रेन का नंबर 28181 से 18187 और वापसी में 28182 से 18188 किया गया है। एर्नाकुलम-पटना ट्रेन का नंबर 22643 से 16359 और वापसी में 22644 से 16360 होगा।