{"_id":"65e384b9efb63c47ab0d4989","slug":"train-distance-time-are-same-difference-in-fare-is-double-disputes-often-happen-chandauli-news-c-189-1-svns1012-111189-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रेन, दूरी, समय एक, किराया में दोगुना का अंतर, अक्सर होता है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रेन, दूरी, समय एक, किराया में दोगुना का अंतर, अक्सर होता है विवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे ने कई पेसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में तब्दील कर दिया है। लेकिन उनमें कोई ऐसी सुविधा नहीं जो एक्सप्रेस की हो। बस नाम बदलकर सुविधाएं पेसेंजर वाली ही है। लेकिन किराया दोगुना हो गया है। ऐसे में अक्सर लोग पेसेंजर समझकर उसका टिकट कटाकर बैठ जाते हैं बाद में टीटी यह कहकर पैसे वसूल लेते हैं कि यह पेसेंजर नहीं एक्सप्रेस ट्रेन हैं। अक्सर ही किराए को लेकर विवाद होता है। टिकट होते हुए भी यात्रियों को जुर्माना देना पड़ता है।
कोरोना काल में रेलवे ने सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। बाद में ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने की शुरूआत की गई। यही नहीं दौ सौ किमी से अधिक की दूरी तय करने वाली पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में तब्दील कर दिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर से गया और पटना जाने वाली 12 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस के रूप में तब्दील कर दिया। हालांकि ट्रेन का न नाम बदला, न डिजाइन बदला।
ट्रेन का स्टापेज और गंतव्य तक पहुंचने का समय भी उतना ही रहा। बस किराया पैसेंजर के स्थान पर एक्सप्रेस का लिया जाने लगा। कुछ ऐसी भी पैसेंजर ट्रेनें हैं जो चलती तो दो सौ किमी से अधिक दूरी है लेकिन इसे दो भाग में बांट कर चलाया जाता है। इसका किराया पैसेंजर ट्रेन का होता है। इसी में यात्री गफलत में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रतिदिन चार बजे भोर में गया के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन खुलती है। इसका किराया पीडीडीयू से गया तक के लिए 45 रुपये है। इसके डेढ़ घंटे बाद आसनसोल वाराणसी मेमू एक्सप्रेस गया के लिए खुलती है। इसका किराया 80 रुपये है। दोनों ट्रेनों का ठहराव एक ही है। यदि पीडीडीयू से डेहरी ऑन सोन तक जाना हो तो सुबह चार बजे खुलने वाली गया मेमू का किराया तीस रूपये, साढ़े पांच बजे खुलने वाली आसनसोल मेमू का किराया साठ रूपये और 08.10 बजे खुलने वाली बरकाकाना मेमू का किराया तीस रुपये है। वहीं शाम साढ़े तीन बजे गया के लिए मेमू ट्रेन खुलती है लेकिन इसका नाम डेहरी ऑनसोन मेमू स्पेशल है, वहीं डेहरी से गया के लिए यह ट्रेन जब खुलती है तो इसका नाम डेहरी गया मेमू स्पेशल हो जाता है।
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रतिदिन भोर में 5.35 बजे, सुबह सवा आठ बजे, और शाम साढ़े चार बजे मेमू ट्रेन खुलती है। इनका किराया 80 रुपये है। वहीं एक ट्रेन दोपहर ढाई बजे खुलती है, जो एक्सप्रेस के नाम से चलती है। इसका भी किराया अस्सी रुपये है।
टिकट खिड़की पर यात्रियों को बताकर टिकट दिया जाता है। यही नहीं एनाउंस भी किया जाता है, यह ट्रेन एक्सप्रेस है अथवा पैसेंजर। ऐसे में विवाद की स्थिति नहीं होती है। ठहराव और किराए का निर्धारण ऊपर से होता है।
दीपक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी,पीडीडीयू मंडल