फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tourism will get a boost from the construction of jetties at Balua and Kaithi Ghats.

बलुआ और कैथी घाट पर जेटी के निर्माण से पर्यटन को मिलेगा बल

Sat, 12 Nov 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tourism will get a boost from the construction of jetties at Balua and Kaithi Ghats.
पीडीडीयू नगर। चंदौली के बलुआ और कैथी घाट पर जेटी के निर्माण होने से ग्रामीण अंचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार मिलेगा। सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर सीएम ने शुक्रवार को इस जेटी का लोकार्पण का लोगों का बड़ी सौगात दी है। यह बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष और सांसद के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कही।
विज्ञापन

हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली की जनता पिछले कई वर्षों से जेटी निर्माण की मांग कर रही थी। नितिन गडकरी जब इस विभाग के मंत्री थे, तभी इसकी मांग सांसद ने रखी थी। सांसद के पहल पर सीएम योगी ने शुक्रवार को जेटी का लोकार्पण किया। निश्चित रूप से इस जलमार्ग पर व्यावसायिक जल परिवहन और गंगा दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को जेटी के निर्माण से सुविधाजनक वातावरण बनेगा साथ ही गंगा पर्यटन के क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि में सहायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed