फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Took obeisance to Guru Granth Sahib

गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर खूब छका लंगर

Mon, 22 Feb 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Took obeisance to Guru Granth Sahib
चकिया। स्थानीय गुरुद्वारा में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 354 वां प्रकाशोत्सव धूम धाम से मनाया गया। शबद कीर्तन के बीच लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। बाद में यहां लोगों ने अटूट लंगर छका। इसके पूर्व गुरुद्वारा को आकर्षक ढंक से विद्युत झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर स्थानीय गुरूद्धारे में गुरूग्रंथ साहिब का अखंड पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ के समापन के बाद शबद, कीर्तन हुआ। इस अवसर पर पीडीडीयू नगर के सुरेन्द्र सिंह लवली, जयपाल सिंह, संतोष पाठक ने गुरूवाणी के साथ ही गुरूओ की महत्ता का बखान किया। इस दौरान सिख समुदाय से जुड़े धार्मिक गीतो की प्रस्तुति भी की गई। शबद, कीर्तन के बाद अरदास हुआ तथा कार्यक्रम के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओ ने लंगर छका। इस मौके पर सरदार महेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, अमित सिंह, कुलवंत सिंह, जीत सिंह, मुन्ना सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed