{"_id":"6aa308d25b36de35a80228fe","slug":"three-thieves-arrested-while-cutting-high-tension-line-wires-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154408-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाईटेंशन लाइन के तार काटते समय तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाईटेंशन लाइन के तार काटते समय तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र स्थित खड़ान नहर के समीप बृहस्पतिवार को बिजली के तार काटकर चोरी का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों को बिजली निगम की टीम ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम को सूचना मिली थी कि खड़ान नहर के पास कुछ लोग 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तार काट रहे हैं। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से एक युवक को विद्युत तार काटते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि उसके साथ दो अन्य लोग भी इस घटना में शामिल हैं।
इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दोनों अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में बिजली विभाग की तहरीर पर धानापुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक एसएस आदर्श ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।