फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three coolers will be installed at the animal shelter center to protect against heatstroke.

Chandauli News: लू से बचाने के लिए पशु आश्रय केंद्र में लगेंगे तीन कूलर

Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three coolers will be installed at the animal shelter center to protect against heatstroke.
चकिया। राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर स्थित निराश्रित गो आश्रय केंद्र में गर्मी को देखते हुए तीन कूलर की व्यवस्था की जाएगी। यह निर्देश एसडीएम और नगर पंचायत के प्रभारी ईओ विनय कुमार मिश्र ने गो आश्रय केंद्र के निरीक्षण बाद दिए। इसके पूर्व उन्होंने गो आश्रय केंद्र में पशुओं की देखभाल अच्छे से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए पशु आश्रय केंद्रों में पशुओं को परेशानी न हो, वे लू से बचे रहें, इसके लिए एसडीएम और प्रभारी ईओ विनय कुमार मिश्र, नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार द्विवेदी पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने गर्मी में लू से बचाव के प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि पशुओं की रखवाली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तत्काल तीन कूलर मंगाकर शेड में लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा गर्मी व लू के थपेड़े से बचाव के लिए पुआल या बोरा का प्रबंध कर शेड पर तत्काल बिछाने को कहा। उन्होंने नगर पंचायत की लेखा लिपिक राकेश रोशन को निर्देशित किया कि अग्निशमन यंत्र वालों से संपर्क कर शेड में जगह-जगह फौव्वारा लगवाएं। गर्मी से बचाव के लिए दिन में सबमर्सिबल पंप के माध्यम से पानी का छिड़काव पूरे परिसर में कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अपनी उपस्थिति में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगाकर युद्ध स्तर पर परिसर की सफाई भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed