फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three booked for trying to disturb communal harmony

Chandauli News: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में तीन पर मुकदमा

Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three booked for trying to disturb communal harmony
चहनिया। बलुआ थाना के नदेसर मारूफपुर में शनिवार को देर शाम दो पक्षों में बकरे की खरीद फरोख्त के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। इस पर उनके खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नदेसर मारूफपुर गांव में बकरा खरीदने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के लाेगों ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मारपीट की इस घटना में पंकज यादव (35) को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके चचेरे भाई मुकेश यादव (32) और काजू (23) घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, नदेसर मारूफपुर निवासी पंकज यादव ने बलुआ पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने बकरा पाल रखी है। बेचने के लिए वे बकरों को लेकर जा रहे थे। रास्ते में नैढ़ी निवासी युसूफ, सुफियान व फैज अहमद जबरदस्ती कम मूल्य में बकरे देने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिए। उन्हीं में किसी ने धारदार हथियार चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए अन्य लोग भी घायल हो गए। इस संबंध में बलुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed