फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves clean their hands on cash and jewelry

नकदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves clean their hands on cash and jewelry
सदर कोतवाली क्षेत्र के रेवसा गांव में बुधवार की रात चोर एक मकान का ताला तोडकर 30 हजार नगदी सहित लगभग दो लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्यामलाल यादव उर्फ भंटू यादव का मकान गांव से बाहर है। पूरा परिवार घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। इसी बीच चोर पीछे के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। चोर एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार नगदी सहित लगभग दो लाख के जेवरात लेकर भाग निकले। भुक्तभोगी को इसकी जानकारी बृहस्पिविर की सुबह तब हुई जब घर के अंदर गया। घर का ताला टूटा व सामान बिखरा देख वह सन्न रह गया। भुक्तभोगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में सदर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मौका मुआयना कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed