{"_id":"6973e01b0b3b072574028d44","slug":"there-will-be-a-contest-among-five-candidates-for-the-presidents-post-chandauli-news-c-189-1-svns1010-142935-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों में होगी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों में होगी टक्कर
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की चकिया इकाई का चुनाव रविवार को होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रेश्वर जायसवाल के अनुसार अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 5 के सभासद डॉ. रवि गुप्ता, पूर्व सभासद अनिल केसरी, विष्णु कुमार जायसवाल, शुभम कुमार मोदनवाल समेत पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में 1259 व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व चुनाव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के चुनाव का प्रचार जोरों पर चल रहा है। पूरे नगर में बैनर पोस्टर लग गए हैं। उम्मीदवार बैनर, पोस्टर, पंपलेट के जरिये व्यापारियों के बीच जन संपर्क कर रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी महामंत्री पद के लिए सुनील मद्धेशिया, मनोज चौहान, सेराज अहमद चुनाव मैदान में हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष के लिए घनश्याम कसौधन, अंकित कुमार और सद्दाम में त्रिकोणीय लड़ाई होगी। उन्होंने बताया कि रविवार को मतदान के बाद उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। मतदान में 1259 व्यापारी हिस्सा लेंगे।