फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a jam at Padav crossroads for two hours devotees were troubled for vehicles

Chandauli : पड़ाव चौराहे पर लगा दो घंटे जाम, वाहनों के लिए श्रद्धालु रहे परेशान

Wed, 20 Nov 2024 08:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 20 Nov 2024 08:03 PM IST
सार

पड़ाव चौराहा जाम के झाम से जूझता नजर आया। डोमरी में आयोजित कथा की वजह से लोड अचानक बढ़ गया और जनता परेशानहाल दिखी। यातायात पुलिस के इंतजाम भी निराश करने वाले रहे।

विज्ञापन
There was a jam at Padav crossroads for two hours devotees were troubled for vehicles
पड़ाव चौराहे पर लगा जाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पड़ाव चौराहे पर बुधवार की शाम भीषण जाम लग गया। शाम पांच बजे से सात बजे तक पड़ाव चौराहा जाम के आगोश में रहा। डोमरी में चल रहे शिव महापुरा की कथा की वजह से अचानक सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। हालांकि यातायात पुलिस ने व्यवस्था की थी लेकिन वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। वहीं कथा से लौट रहे लोग सवारी वाहनों के लिए परेशान रहे।

विज्ञापन


डोमरी गंगा तट पर शिवमहापुराण की कथा बुधवार से शुरू हुई है। जिसमें पांच लाख से ज्यादा भक्त देश के कोने कोने से वाराणसी आए हुए हैं। वहीं हजारों की संख्या में वाहन भी है। यातायात पुलिस की पूर्व तैयारी की वजह से दिन में तो जाम नहीं लगा लेकिन शाम पांच बजे जब लोग कथा श्रवण के बाद अपने गंतव्य की तरफ लौटने लगे तो अचानक वाहनों का लोड बढ़ने से पड़ाव चौराहे पर जाम लग गया। दो घंटे बाद जाम से आराम मिला। वहीं बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु ऑटो और अन्य सवारी वाहनों के लिए घंटों खड़ी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed