फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The work of Ultra Model Matsya Mandi will be completed by July

Chandauli News: जुलाई तक पूरा हो जाएगा अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी का काम

Sat, 08 Jun 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The work of Ultra Model Matsya Mandi will be completed by July
चंदौली। नवीन मंडी में बन रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की अल्ट्रा माॅडल मत्स्य मंडी का निर्माण जुलाई तक पूरा हो जाएगा। फिलहाल साठ फीसदी काम हो चुका है। मत्स्य मंडी से देश के अलावा विदेशों में भी मछलियां भेजी जाएंगी। इसका लाभ जिले के साथ ही पूर्वांचल के मछली कारोबारियों को मिलेगा। आकांक्षी जिला चंदौली अभी तक धान के कटोरे के रूप में विख्यात है। अब मछली कारोबार के रूप में भी इसे जाना जाएगा। इसके लिए नवीन मंडी परिसर में करीब एक हेक्टेयर में 61.87 करोड़ की लागत से अल्ट्रा माॅडल मत्स्य मंडी का निर्माण किया जा रहा है। यह मत्स्य मंडी आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी। यह जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगा। स्टेट ऑफ होलसेल फिश मार्केट के निर्माण में 30 करोड़ केंद्र सरकार और 20 करोड़ राज्य सरकार के साथ 11.87 करोड़ मंडी परिषद की ओर से खर्च किया जा रहा है। इसमें मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण, सेमिनार आदि के लिए कांफ्रेंस हाल भी तैयार किया जाएगा। वहीं, पीपीपी माॅडल पर दूसरी मंजिल पर एक एक्सक्लूसिव फिश रेस्टोरेंट भी बनेगा। इससे पूर्वांचल के मत्स्य पालकों की आय बढ़ेगी। यहां सीड्स, फीड्स, दवाएं और उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मछली पालन को लेकर आधुनिक तकनीक का प्रदर्शन एग्जिबीशन हाल में किया जाएगा। मंडी में 111 दुकानें होंगी। इसमें 400 किलोवाट का सोलर पावर भी लगाए जाएंगे। व्यापारियों और ट्रक ड्राइवरों के लिए गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed