{"_id":"5ef4e6da8ebc3e43053a3d27","slug":"the-vehicle-was-challaned-in-pune-in-dulahipur-chandauli-news-vns5322570192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पुणे में चालान हुआ पीडीडीयू नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पुणे में चालान हुआ पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अधिकारियों के आगे गुड वर्क दिखानें के चक्कर में अधिक से अधिक चालान काटने की होड़ पुलिसकर्मियों में मची है। इसके चलते कई बार पुलिसकर्मी चालान करने की होड़ में गलत नंबर अंकित कर दे रहे हैं। चालान करने की जल्दबाजी में पीडीडीयू नगर में यातायात पुलिस ने पुणे में मौजूद एक गाड़ी का चालान कर दिया। चालान में बाइक की फोटो है जबकि रजिस्ट्रेशन नंबर स्कूटी का है। अब पुणे में रह रहे वाहन स्वामी को चालान खत्म कराने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हरि कृष्णा शर्मा वर्तमान में पुणे में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 18 जून की शाम को उनके मोबाइल पर मैसेज आया की उनकी गाड़ी का चालान कट गया है। इसके बाद उन्होंने चालान खोलकर देखा तो वह हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी संख्या का चालान चंदौली जनपद के दुलहीपुर क्षेत्र में दिखा रहा है जबकि उनकी स्कूटी पुणे में मौजूद है। उन्होंने बताया कि चालान में अंकित फोटो बाइक की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी का गलत चालान को खत्म कराने के लिए कई बार ई-मेल से शिकायत भेज चुके है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि गाड़ी पर गलत नंबर अंकित होने के चलते ऐसा हुआ होगा। कहा कि इसे सीओ ट्रैफिक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर इसे खत्म कराया जा सकता है।