फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The theft at BJP leader's house was not disclosed

Chandauli News: भाजपा नेता के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा

Wed, 15 Mar 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
The theft at BJP leader's house was not disclosed
कोतवाली क्षेत्र के साराडीह गांव में भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश 22 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पायी है। जबकि चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए जिले के क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ चार थानों की पुलिस लगातार प्रयास करृरही है। हालात यह है कि पुलिस टीम द्वारा बार-बार मौका मुआयना करने और पूछताछ से परिजन भी परेशान हैं। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी मौका मुआयना किया है।भाजपा विधायक कैलाश खरवार आचार्य के गांव साराडीह निवासी भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के घर 22 फरवरी को चोरों ने घर के पीछे से छत के रास्ते घुसकर और घर में एक भाई के परिवार को बंद कर दूसरे भाई शमशेर सिंह के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया । चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसओजी, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच के साथ पुलिस ने मौका मुआयना किया । इसके बाद पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अफसरों ने घटनास्थल का मुआयना किया। चोरी की घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस आसपास के गांव के एक दो लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ भी की लेकिन कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी। उसके बाद भी चकिया कोतवाली सहित बबुरी, शहाबगंज, इलिया थानों के अधिकारी लगातार प्रतिदिन गांव में पहुंच रहे हैं और मौका मुआयना कर रहे हैं। इस दौरान वे परिजनों से लगातार पूछताछ भी कर रहे हैं । जिससे परिजन भी परेशान हैं । चोरी की घटना का खुलासा न होने से सशंकित भी हैं। जिला महामंत्री के छोटे भाई पूर्व प्रधान जनार्दन सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग पाने में विफल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed