फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The strike ended on the written assurance of the block chief and SDO

ब्लॉक प्रमुख व एसडीओ के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त

Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The strike ended on the written assurance of the block chief and SDO
धानापुर(चंदौली)। क्षेत्र के रसूलपुर में पंचायत भवन पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना सातवें दिन सोमवार को एसडीएम सकलडीहा अजय कुमार मिश्रा की मौजूदगी में लिखित समझौते के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलित किसानों को सिंचाई विभाग के एसडीओ और ब्लॉक प्रमुख धानापुर ने संयुक्त रूप से लिखित आश्वासन दिया कि किसानों को पानी की समस्या नहीं होगी, समय से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा, लो बोल्टेज की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में किसानों के समक्ष धान रोपाई की समस्या मुंह बाए खड़ी है। साफ- सफाई न होने के चलते नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या के कारण नलकूप और ट्यूबेल भी नहीं चल पा रहे। इन मांगों को लेकर किसान धरने पर बैठे थे। समझौते के दौरान शेषनाथ यादव, रवींद्र सिंह मुन्ना, जवाहिर यादव, शिवराज यादव, रामअवध यादव, भरत सिंह, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोकी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed