फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The scene of terrible flash floods

भयावह था बादल फटने का मंजर

Wed, 29 Jul 2015 01:08 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
The scene of terrible flash floods
सकलडीहा। चतुर्भुजपुर से अमरनाथ यात्रा पर गए दर्शनार्थियों का जत्था
विज्ञापन
मंगलवार को सकुशल लौट आया। पिछले दिनों दर्शनार्थी बाल टाल में बादल फटने से फंस गए थे।

यात्रियों के सकुशल वापसी से न सिर्फ परिवार वाले खुश है बल्कि प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। यात्रियों के सकुशल लौटने पर सपा जिलाध्यक्ष ने पहुंच कर हाल चाल लिया।


माह के शुरूआत में चतुर्भुजपुर से अनिल गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद यादव, अरूण गुप्ता, त्रिभुवन यादव, अभ्यानंद  यादव, विनोद यादव, शेरू चौहान, अनिल गुप्ता, सोनू कुमार व दीपक कुमार  अमरनाथ यात्रा पर गए थे। दर्शन के बाद वापस लौटते समय पंद्रह जुलाई को रास्ते में बादल फटने से बाल टाल में यह जत्था फंस गया।

 यात्रियों का दल 48 घंटे तक फंसा रहा। युवकों ने घर फोन कर बताया तो यहां भी परिवार वाले परेशान हो गए। जिला प्रशासन भी इसको लेकर सतर्क हो गया। बाद में सेना के जवानों ने यात्रियों को बाहर निकाला। जीवन और मौत के बीच लंबे संघर्ष के बाद बच कर निकले यात्री मंगलवार को घर लौट आए।


 दर्शनार्थियों के वापस लौटने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में खुशी की लहर हो गई और हाल चाल लेने के लिए लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने भी पहुंच कर हाल चाल जाना। यात्रा से वापस लौटे के बाद सभी रहत महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed