फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sandy ghat will be lit on Dev Deepawali

देव दीपावली पर जगमगाएगा बलुआ घाट

Thu, 14 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The sandy ghat will be lit on Dev Deepawali
चंदौली। देव दीपावली पर बलुुआ में गंगा घाट पर होने वाला गंगा महोत्सव इस बार और भव्य होगा और घाट को सजाया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत दो लाख रुपये खर्च करेगा। यह निर्णय जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान गांवों में सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट लगवाने समेत अन्य विकास कार्यों की रणनीति बनी।
विज्ञापन

बैठक में पंचम राज्य वित्त की वार्षिक कार्ययोजना, 15वां वित्त, मनरेगा की वार्षिक कार्ययोजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 60 जोड़ों की शादी, भवन नक्शा शुल्क को 50 फीसद बढ़ाने, शराब की दुकानों का प्रत्येक तीन साल के बाद लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी, बालू मोरंग खनन पर बिना बैरियर लगाए परिवहन शुल्क की वसूली समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर अपनी सहमति जता दी। इस मौके पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अस्पतालों में चिकित्सक नहीं आते हैं। वहीं ग्रामीण इलाके में अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़कें व मुख्य मार्ग खराब हैं। अधिकारियों से इसकी शिकायत की जाती है, लेकिन वे गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसकी वजह से जनता के बीच जाकर जवाब देना मुश्किल हो जाता है। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों के उनके सभी प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबलि सिंह, उपायुक्त मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे, अंजनी सिंह, इंदल सिंह बाबा, मृत्युंजय सिंह दीपू, रमेश यादव, बबिता यादव, संजय पांडेय, लव बियार, राजेश यादव, दिलीप सोनकर, गोपाल सिंह रहे।
विज्ञापन

हंगामेदार रही बैठक
चंदौली। जिला पंचायत की बैठक बुधवार को काफी हंगामेदार रही। सपा और भाजपा के टिकट से निर्वाचित सदस्यों के बजाय उनके पति किसी मुद्दे को लेकर एक दूसरे से तू तू मैं मैं करते रहे। हालांकि बाद उन्हें शांत करा दिया। लेकिन बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा मौन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed