Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi Three protected animals being transported from Jaunpur to Bihar five accused arrested

चंदौली: जौनपुर से बिहार ले जाए जा रहे थे तीन संरक्षित पशु, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2026 03:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: किशन चौबे Updated Sat, 21 Nov 2026 03:52 PM IST
सार

चंदौली के सैयदराजा में पुलिस ने तीन संरक्षित पशुओं के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पशुओं को जौनपुर से बिहार ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Varanasi Three protected animals being transported from Jaunpur to Bihar five accused arrested
चंदौली, सैयदराजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जौनपुर से टाटा सफारी में तीन संरक्षित पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर बिहार ले जाया जा रहा था। शुक्रवार को सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर तिराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन और दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


कच्चे रास्ते पर फंसी गाड़ी
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के अनुसार, पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंदौली थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने सूचना दी कि फेसुड़ा की ओर से टाटा सफारी में संरक्षित पशुओं को लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मनराजपुर तिराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

Trending Videos

इसी बीच दुधारी की ओर से आ रही टाटा सफारी को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन को कच्चे रास्ते से भगाने का प्रयास किया, लेकिन उसका पहिया गड्ढे में फंस गया। इसके बाद वाहन में सवार पांच लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को पकड़ लिया।

वाराणसी और जौनपुर के रहने वाले हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान काजू उर्फ चंद्रजीत यादव, राजू यादव, प्रदीप यादव, निर्भय यादव और राहुल यादव के रूप में हुई है। सभी वाराणसी और जौनपुर के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जौनपुर के सिरकोनी से संरक्षित पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहे थे।

दो आरोपियों पर पहले से मुकदमे
थानाध्यक्ष ने बताया कि काजू उर्फ चंद्रजीत यादव और राहुल यादव के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed