फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The salary of two assistant teachers and seven Shikshamitras was stopped for being absent

Chandauli News: अनुपस्थित रहने पर दो सहायक अध्यापकों और सात शिक्षामित्रों का वेतन रोका

Thu, 15 May 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The salary of two assistant teachers and seven Shikshamitras was stopped for being absent
पीडीडीयू नगर। बीएसए सचिन कुमार के नेतृत्व में सभी बीईओ ने नौगढ़ ब्लॉक के 60 परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो सहायक अध्यापक और सात शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित अध्यापकों और शिक्षामित्रों का अनुपस्थित तिथि का वेतन और मानदेय रोकने के साथ ही उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के तहत निर्धारित 19 बिंदुओं पर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अलावा शिक्षकों को शिक्षक डायरी बनाकर उसे नियमित रूप से अपडेट करने, समय सारिणी बनाने और निर्धारित पाठ्ययोजना के अनुसार पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभिभावकों और अन्य लोगों से बात की। इस दौरान बच्चों का नामांकन बढ़ाने, लंबित डीबीटी खत्म करने, यू-डायस डाटा समय से पूरा करने और निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तायुक्त एमडीएम, फल और दूध वितरित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed