फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The role of media is important in taking the schemes of the government to the people.

सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम

Thu, 29 Jul 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The role of media is important in taking the schemes of the government to the people.
पीडीडीयू नगर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वाराणसी की ओर से आयोजित वार्तालाप कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को अहम बताया गया। वहीं भाषाई शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज के वीर अब्दुल हमीद सभागार में पत्रकारों को वर्तमान चुनौतियों के बीच कार्य करने की सीख दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

विधायक साधना सिंह ने कहा कि मीडिया राजनीतिज्ञों की प्राण है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार ने कोरोना काल में आवश्यक वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाने में रेलवे की भूमिका बताई। सांसद प्रतिनिधि हरवंश उपाध्याय ने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की सूचना मीडिया तक पहुंचाने में संस्था सेतु के रूप में कार्य करती है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.बी शरण ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण काल में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को संस्था ने जन -जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया को सूचनाओं का आदान-प्रदान बखूबी रूप से किया। जिला सूचना अधिकारी डा. एसएन पाल ने कहा सरकार जनता की बेहतरी के लिए विभिन्न योजनाएं बनाती है। मीडिया उन्हें जन-जन तक पहुंचाती है। डॉ. अनिल यादव ने कहा कि संस्था के सहयोग से मीडिया तक पहुंचने वाली खबरें जनता तक पहुंचती है। इसका लाभ जनता को मिलता है। वरिष्ठ पत्रकार पवन तिवारी ने हिंदी पत्रकारिता में त्रुटियों का ध्यान रखने व शब्दों के चयन की जानकारी के लिए पत्रकार को जागरूक किया। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दयानंद ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उसी व्यक्ति को आना चाहिए। जिसको भाषाई ज्ञान व सच लिखने का माद्दा हो। ग्रामीण पत्रकार एक बड़े आबादी को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती है। इसके पूर्व पत्र सूचना कार्यालय के मीडिया एवं संचार अधिकारी प्रशांत कक्कड़ ने संस्थान के बारे में बताया। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, शिव कुमार झा, रमेश मिश्रा, रजत कुमार रहे। संचालन डीएफपी वाराणसी के एफपीओ डॉ. लालजी ने किया। अतिथियों का स्वागत मनोज त्रिपाठी व राजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed