फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The responsibility of building a developed India rests with the youth.

Chandauli News: युवाओं पर ही विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी

Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of building a developed India rests with the youth.
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। नगर के कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन व सकलडीहा कस्बा में बृहस्पतिवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवाओं पर ही विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि सभी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर देश की दिशा और दशा तय करने में सहयोग करें। युवाओं पर ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। वहीं विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है तो कार्य करने में आसानी होती है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष पाल, अशोक सोनकर तिलक आदि रहे। वहीं सकलडीहा कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा नेता ने कहा कि युवाओं का विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान है। केंद्र सरकार ने तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, दस प्रतिशत आर्थिक आरक्षण देकर गरीबों का उत्थान किया है। इस मौके पर अजीत पाठक, भानु प्रताप सिंह,जितेंद्र, मुरली, जसवंत, मोनू, सूरज पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed