फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The poor do not have smartphones, how will they register

गरीबों के पास नहीं है स्मॉर्टफोन, कैसे करेंगे रजिस्ट्रेशन

Fri, 14 May 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
The poor do not have smartphones, how will they register
चंदौली। शासन ने 18 से 40 वर्ष आयु के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए स्मार्टफोन से पंजीयन कराने का निर्देश जारी किया है। ताकि लोगों को सुरक्षित रखने के साथ ही उनका डाटा सरकार के पास उपलब्ध हो। लेकिन जिले में पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में निवास करने वाले लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है। ऐसे लोगों को वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन कराना काफी कठिन हो रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के पास अभी तक इसका विकल्प तैयार नहीं है। जिले की आबादी करीब 21 लाख से अधिक है। इसमें नौगढ़, चकिया, शहाबगंज तथा बरहनी ब्लाक के 18 गांव नक्सल प्रभावित है। इन गांवों में शिक्षा के साथ भौतिक सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में यहां के लोगों के पास सामान्य मोबाइल तो दूर स्मार्टफोन की उपलब्धता दूर की बात है। शासन ने 18 से 40 वर्ष आयु के लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए पहले स्मार्टफोन से ऑनलाइन पंजीयन कराने का आदेश जारी किया है। परन्तु जब ज्यादातार लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है तो लोग कैसे पंजीयन कराएंगे। इसको लेकर अभी गांवों में भ्रम की स्थिती बनी हुई है। वहीं कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाने के इच्छुक लोगों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य महकमे के अफसर भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने से बच रहे है। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को पंजीयन कराना होगा। क्योकि पंजीयन कराने के बाद आवेदक के मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर भेजा जाएगा। जिसके आधार पर ही संबंधित व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया जाएगा। एक मोबाइन से अधिकतम तीन लोगों का पंजीयन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed