फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The pole was not wired, the bill continued, the government suffered one lakh

खंभा लगा न तार, बिल लगातार, सरकार को लगी एक लाख की चपत

Thu, 17 Jun 2021 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
The pole was not wired, the bill continued, the government suffered one lakh
बिजली विभाग का हाल यह है कि न खंभा लगाया, न तार खींचा लेकिन बिल जरूर भेंज दिया। मामला बरहनी गांव स्थित खंड विकास कार्यालय का है। ब्लाक कार्यालय के लिए विद्युत कनेक्शन के लिए जनवरी 2020 में आवेदन किया गया था लेकिन बिजली विभाग द्वारा न तो खंभा लगाया गया और न ही तार खींचकर कनेक्शन किया गया। विडंबना यह कि बिना मीटर लगे बिजली विभाग की ओर से एक लाख से ज्यादा का बिल भेज दिया गया। सबसे आश्चर्य कि बात यह है कि ब्लाक कार्यालय ने बीते मार्च माह में बिजली बिल का भुगतान भी कर दिया जिससे बिना बिजली का उपभोग किए ही सरकार को एक लाख रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन

ब्लाककर्मी जहां बिजली न मिलने से विभागीय कार्य बाधित होने का रोना रो रहे हैं वहीं बिजली बिल का एक लाख आठ हजार रुपये भुगतान कर दिया जा रहा है। यह हाल तब है जब विभागीय कार्य सैयदराजा से संचालित किया जाता है। बिल के साथ ही ब्लाक कार्यालय में लगने वाले मीटर के लिए भी भुगतान कर दिया गया लेकिन डेढ़ वर्ष का समय बीतने के बाद भी बिजली विभाग ने न तो खंभा लगाया और न ही तार खींचे। बिजली के अभाव में कार्यालय में कंप्यूटर सहित अन्य विद्युत संचालित उपकरण नहीं लग पाए हैं। लगे उपकरण भी बिजली के अभाव में शो पीस बनकर रह गए हैं। जिला पंचायत सदस्य संध्या सिंह, रीना त्रिपाठी, सीमा सिंह, रविंद्र त्रिपाठी, भगवती त्रिपाठी, इंदल सिंह बाबा, अरुण सिंह, रविशंकर सिंह, बृजेश यादव आदि ने मामले कि गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ बरहनी एमपी चौबे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed