फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Naib Tehsildar remained on a hunger strike for the second day as well.

Chandauli News: दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे नायब तहसीलदार

Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Naib Tehsildar remained on a hunger strike for the second day as well.
सकलडीहा तहसील में धरना देते नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर। संवाद
सकलडीहा। जमीन के विवाद में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए हमीरपुर जिले की सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर सिंह दूसरे दिन रविवार को भी अनशन पर बैठे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्रावली एक साल से लंबित है और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से विपक्षी उनकी जमीन पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिले के नवही गांव निवासी हिम्मत बहादुर सिंह पूर्व में सकलडीहा तहसील में वर्ष 2012-13 में अमीन के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके बाद वे राजस्व निरीक्षक बने और फिर वर्ष 2021 में पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार का पद संभाला। वर्तमान में उनकी तैनाती हमीरपुर जिले की सदर तहसील में है। वे पांच जुलाई से अवकाश लेकर अपने गांव आए हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में सेवखर कला गांव में सवा दो बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद जुलाई 2025 में धारा 30(2) के तहत कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि संबंधित पत्रावली एक वर्ष से लेखपाल स्तर पर लंबित है। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह आरोप भी लगाया कि राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से सात जुलाई 2026 से उनकी जमीन पर कब्जा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल से भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर उन्हें आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। वहीं, संबंधित कानूनगो और लेखपाल ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। इस संबंध में तहसीलदार अनुराग सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed