फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The maximum temperature has not been falling below 40 degrees Celsius for the last 10 days

Chandauli News: 10 दिन से 40 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हो रहा अधिकतम तापमान

Sun, 15 Jun 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature has not been falling below 40 degrees Celsius for the last 10 days
पीडीडीयू नगर। जिले में अधिकतम तापमान में कमी नहीं आ रही है। स्थिति यह है कि 10 दिन से 40 डिग्री सेल्सियस से तापमान कम नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार से ही बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन आसमान साफ दिखाई दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन

मौसम की तल्खी ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस ही रहा। उधर, निवार की सुबह से ही तेज धूप और लू चलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। करीब 15 किमी की रफ्तार से चल रही पुरवा हवाओं से लू की स्थिति भी बनी रही। घर से निकलने वाले लोग छाता या सिर पर टोपी या गमछे से ढंककर निकले। हालांकि दिन में अधिकांश समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। गर्म हवाओं के कारण पसीना सूखने का नाम ही नहीं ले रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों काे हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेनों के आते ही पानी पीने के लिए नलों की टोटियों पर यात्रियों की कतार लग जा रही थी। उधर, राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उमस भरी गर्मी एक-दो दिन और रह सकती है। रविवार से लू में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed