फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The instructions to remove encroachment

अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Wed, 19 Aug 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 19 Aug 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
The instructions to remove encroachment
जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील परिसर में किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान कुल 106 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। 


तहसील दिवस पर अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डीएम से मिला। बताया कि बबुरी क्षेत्र के नकटी गांव में सार्वजनिक नाली पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

 जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश भी जारी किया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

 तेेंदुहान के एक वृद्ध ने शिकायत किया कि उसके घर से बहने वाले गंदे पानी की निकासी हो रही है। डीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मचिया में गलत ढंग से चकरोड, नाली और रास्ते की पैमाइश किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार को टीम बनाकर सीमांकन करने को कहा। तहसील दिवस में मद्घुपुर में विद्युत तार नीचे लटके होने, गोपई माइनर में अवरोध, हिनौता गांव में आवास चयन में अनियमितता की शिकायतें भी प्राप्त हुईं।

डीएम ने सक्षम अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि समुचित कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाएं। उन्होंने तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने की बात कही।

 इस अवसर पर एडीएम शिवकुमार शर्मा, एक्सईएन विद्युत एके सिंह, बीएसए पीसी यादव, डीआईओएस डा. मालती राय, डा. आरएन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed