फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The Home Guard examination will be conducted over three days, in two shifts, at 11 centers under strict surveillance.

Chandauli News: कड़ी निगरानी में 11 केंद्रों पर 3 दिन दो पालियों में होगी होमगार्ड परीक्षा

Wed, 22 Apr 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The Home Guard examination will be conducted over three days, in two shifts, at 11 centers under strict surveillance.
पीडीडीयू नगर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली यह परीक्षा सेक्टर, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिन आयोजित होगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

हर पाली में 4128 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार कुल छह पालियों में 24,728 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर नजर रखी जा सके। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ सह केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। संचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ सह केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र सिंह का कहना है कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सफाई, पेयजल, शौचालय एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed