फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The girl wandering at the station was handed over to the Child Line

स्टेशन पर भटक रही किशोरी को किया चाइल्ड लाइन के हवाले

Sat, 26 Jun 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
The girl wandering at the station was handed over to the Child Line
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल मेरी सहेली टीम ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर भटक रही किशोरी को बरामद किया। किशोरी औरंगाबाद बिहार की निवासी है। किशोरी की काउंसिलिंग कर परिवार वालों को सूचित किया गया और उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ मेरी सहेली की एसआई सरिता गुर्जर, आरक्षी नरेशी बाई, मीना आदि प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। सुबह नौ बजे प्लेटफार्म संख्या छह के पूर्वी छोर पर एक किशोरी घबराई हाल में दिखी। उससे बातचीत की गई तो पता चला कि वह मां से झगड़ा होने पर परिवार वालों को बताए बिना घर से भाग आई है। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। परिजनों के आने पर किशोरी उन्हें सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed