फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The fan fell on the woman who came for treatment, seriously injured

इलाज कराने आई महिला पर गिरा पंखा, गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
The fan fell on the woman who came for treatment, seriously injured
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला के ऊपर मंगलवार को सीलिंग फैन गिर गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में लोहाटी ग्राम निवासी सरिता (35) सीटी स्कैन कराने के लिए आई थी। जैसे ही वह सीटी स्कैन कराने के लिए वहां पहुंची। वहां उसके ऊपर सीलिंग फैन गिर गया । जिससे उसे कंधे से लेकर हाथ पर गंभीर चोट आ गई। हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टरों ने इलाज किया। किसी तरह महिला की जान बच गई और पहले से कंधे पर चोट आने से डॉक्टरों द्वारा उसका एक्सरे करा कर इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भूपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अचानक सीलिंग फैन गिरने से महिला को चोट आई है। जिसका इलाज किया जा रहा है और उसे दवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed