फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The family was sleeping, thieves searched the house

Chandauli News: सो रहा था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

Thu, 07 Nov 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
The family was sleeping, thieves searched the house
शिकारगंज। क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में मंगलवार की रात एक घर घुसे चोर लाखों रुपये के गहने और 43 हजार रुपये नगद ले गए। जाते समय चोरों ने दो बाक्स घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया। सुबह पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मुबारकपुर गांव में रामजी यादव, उनकी पत्नी मंगलवार की रात बरामदे में और छोटी बहू अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई थी। इसी बीच चोर घर में घुस गए। कमरे में रखे गहने, बर्तन और नकदी लेकर चोर भाग गए। बुधवार को सुबह घटना की जानकारी हुई परिवार वालों के होश उड़ गए। पुलिस को दी गई तहरीर में रामजी यादव ने बताया कि चोर सोने की दो अंगूठियां, सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, चांदी के तीन कंगन, एक जोड़ा बिछुआ, एक जोड़ी बाली, पीतल का हंडा, पीतल की परात और 43 हजार रुपए नगद ले गए हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed