फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   the engine of goods train fail; disturbed some trains

मालगाड़ी का इंजन फेल, बाधित रहा ट्रैक

Sun, 23 Oct 2016 01:31 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 23 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
गया से मुगलसराय की ओर आ रहे मालगाड़ी के इंजन में खराबी आने से शनिवार को दोपहर में तीन बजे अनुग्रह नरायन रोड रेलवे स्टेशन के आगे बढ़ने पर इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे मालगाड़ी खड़ी हो गई और अप ट्रैक बाधित हो गया। इससे पुरुषोत्तम और महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन समेत आधा दर्जन मालगाड़ियों का परिचालन दो घंटे तक बाधित रहा। बाद में मुगलसराय से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


गया से मुगलसराय तरफ आ रही मालगाड़ी जैसे ही अनुग्रह नरायन रोड स्टेशन से आगे बढ़ी उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक के काफी कोशिशों के बाद भी खराबी दूर नहीं हुई तो चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना पर मंडल के अधिकारियों ने आनन फानन में दूसरे इंजन की व्यवस्था की। दूसरा इंजन पहुंचने पर शाम पांच बजे मालगाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। मंडल के पीआरओ ने बताया कि इंजन में खराबी की वजह से कुछ देर के लिए परिचालन बाधित रहा लेकिन फिर सब सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed